श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला हुए मनोनीत
सोनभद्र (विकास द्विवेदी) श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की एक बैठक सर्किट हॉउस में बुधवार को राम प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। यूनियन के पूर्वी उत्तर प्रदेश संयोजक करुणा पति तिवारी की देखरेख में मनोनयन किया गया। जिसमे संगठन को विस्तारित एवं संगठित करने हेतु विचार विमर्श किया गया। इसमें सर्वसम्मति को बृजेश कुमार शुक्ला को जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए सचिन कुमार गुप्ता को मनोनीति किया गया। उपाध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय, जितेंद्र गुप्ता, मंत्री विकास द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय, संगठन मंत्री दयाशंकर त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष पाण्डेय, प्रशांत शुक्ला, बुद्धिनाथ यादव, सुरेश प्रसाद, रमेश यादव, पंकज सिंह, रामनरेश शुक्ला व राकेश कुमार कनौजिया पद पर मनोनीत किया गया। बैठक के दौरान मुख्यअतिथि ने कहा कि पत्रकार हितों कि रक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पत्रकार हित में जिस जुझारू पन से कार्य कर रहा है वह काबिले तारीफ है। संगठन के माध्यम से हम आपस में संगठित रहे, ताकि कोई हमें हानि न पहुंचा सके। मनोनीत जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों की समस्यों को लेकर संगठन आवाज बुलंद करेगा। पत्रकारों की समस्या को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जायेगा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत चौबे, सुनील तिवारी, प्रदीप चौबे, अब्दुल्ला, मायकांत पाण्डेय, अनूप श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, गिरीश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।