सोनभद्र

नारी के बिना समाज की कल्पना व्यर्थ- विजय प्रताप सिंह (अनपरा एसएचओ)

अनपरा/सोनभद्र नारी के बिना समाज की कल्पना व्यर्थ है। उक्त बाते आज अनपरा एसएचओ विजय प्रताप सिंह ने कहा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अनपरा थाना मे मिशन शक्ति के तहत महिलाओ के सशक्तिकरण के लिये भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पे अनपरा एसएचओ विजय प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति व सामाजिक स्वतंत्रता में शिक्षित महिलाओ की भूमिका अहम है। यही कारण है कि वर्तमान में महिलाओ की स्थिति एवं उनके अधिकारों में वृद्धि स्पष्ट देखी जा सकती है। आज समाज में लैंगिक समानता को प्राथमिकता देने से भी लोगों की सोच में बहुत भारी बदलाव आया है। अधिकारिक तौर पर भी अब नारी को पुरुष से कमतर नहीं आका जाता। यही कारण है कि महिलाये पहले से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर हुई है। जीवन के हर क्षेत्र में वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खडी है और आत्मबल, आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन से अपनी सभी जिम्मेदारी निभाती है। वर्तमान में महिला को अबला नारी मानना गलत है। आज की नारी पढ लिखकर स्वतंत्र है अपने अधिकारों के प्रति सजग भी है। आज की नारी स्वयं अपना निर्णय लेती है। शिक्षिका लक्ष्मी सिंह ने कहा हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते है। नव जीवन को धरती पर लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या आफिस मे। वह अपने आस पास की दुनिया में बदलाव ला रही हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चों की परवरिश और घर बनाने में एक प्रमुख भूमिका भी निभाती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करे और उसका सम्मान करें जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रही हैं और अन्य महिलाओं और अपने आस पास के लोगो के जीवन में सफलता ला रही है। मन मे कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो ना संसाधनों की कमी खलती है और ना ही रुकावटे आड़े आती हैं। जरूरत सिर्फ अपने आत्मबल को पहचानने की है, अपने आसमान की ओर कदम बढ़ाने की है, जिससे हिम्मत के पंख फैलाकर उड़ान भरी जा सके। कार्यक्रम को गति प्रदान करती हुई शीबा ,नीलू सक्सेना,मंजू शाह ,उर्मिला शाहू ने अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पे एसएसआइ मनोज कुमार ठाकुर ,रेनुसागर चौकी इंचार्ज वंश नारायण राय,एसआइ रमइ चौहान सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घोरावल अनुराग पाल हत्याकांड के फरार आरोपी को अंजनी राय ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे 50 लाख के गाजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार नवदेवी सम्मान समारोह में जनसेविका सावित्री देवी हुई सम्मानित चोरी की 5 बाइक के साथ 4 शातिर वाहन चोर को राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार राजकीय महाविद्यालय में नकल करते छात्र पकड़ा गया, रिस्टीकेट रमजान मुबारक के मुकद्दस माह का दिखा चांद, रोजा शुरू जल संरक्षण में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए हिण्डाल्को को आई सी सी द्वारा किया गया सम्मानित भाकपा का प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर असमय ओलावृष्टि और भारी बरसात से हुई किसानों की क... सागोबांध शक्ति केंद्र पर भाजपा पदाधिकारियो ने पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्ष को दी जानकारी श्रीराम कथा के दूसरे दिन मां पार्वती और शिव चरित्र का वर्णन सुन श्रोता हुए भाव विभोर
Download App