श्रीराम कथा के बाद हुआ विशाल भंडारा
दुद्धी,सोनभद्र। क्षेत्र पंचायत धनौरा के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित भव्य श्रीराम कथा की गई। जिसके के समापन के बाद भंडारे में काफी संख्या में भक्तों ने आलू पूड़ी बुनिया का प्रसाद ग्रहण किया। श्रीराम कथा में अयोध्या से आये इंद्र भूषण जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को सदमार्ग पर चलना चाहिए। सदमार्ग पर चलने से मानव का जीवन धन्य हो जाता है। मानव को आपस में छल कपट नहीं करना चाहिए। मां, बाप की सेवा करना चाहिए। मां, बाप सभी तीर्थस्थल से बड़े हैं।
जिसके बाद हवन कुंड में सैकड़ो ग्रामीणों ने हवन पूजन अर्चन करने के बाद भव्य भंडारा का प्रसाद चखा। भंडारा में दुद्धी धनौरा, दुद्धी, डूमरडीहा सहित कई गांव के ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर नंद किशोर तिवारी, शशिकांत तिवारी, विष्णु कांत तिवारी, श्याम बिहारी सिंह, शिवदास तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, अंजनी सिंह, जयंती प्रसाद, उदय कुमार, सन्तोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह धरमु, संतोष गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, मनोज पांडेय, मनोज तिवारी, विवेक शांडिल, मनीष तिवारी, अभय तिवारी, सुजीत तिवारी, अखिलेश तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।