मिक्चर प्लांट से किसानों की फसल हो रही बर्बाद, नाराज किसानों ने दी हड़ताल की चेतावनी
दुद्धी,सोंनभद्र। क्रशर मिक्चर प्लांट के धुंआ से सैकड़ों किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। देश मे किसानों द्वारा दो महीनों से लम्बी प्रदर्शन जारी है, वहीँ सोंनभद्र के दुमहान, कादल गांव के सैकड़ो किसानों की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो रही है। नेशनल हाइवे राँची-रींवा मार्ग 75-39 पर हो रहे कार्य हेतु क्रशर मिक्चर प्लांट ठेकेदार द्वारा दुद्धी तहसील क्षेत्र के दुमहान व कादल गांव में लगाया गया है। मिक्चर प्लांट के चिमनी से लगातार निकल रहे धुंआ से सैकड़ो किसानों की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो रही है। गांव के सैकड़ो किसानों ने इसकी जानकारी लिखित रूप से उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार को दिया गया। जिसकी जांच के लिए जिला कृषि विभाग व पर्यावरण विभाग सोनभद्र को दिया गया। जांच टीम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।
दुमहान गांव के किसान सीताराम का कहना है कि बचपन से हमारे यहाँ खेती किसानी होता चला आ रहा है। आजतक ऐसी स्थिति कभी नही देखी है। हमारे खेतों में इस बार बैगन, टमाटर, लहसुन, अदरक कोई भी खेती नही हो पाई है। यही हमारे यहाँ का पेशा है कैसे करेंगे हम? यह मिक्चर प्लांट से बहुत परेशानी हो रही है। कैसे जियेंगे हम?
दुमहान किसान परमानन्द ने बताया कि जबतक प्लांट बन्द नही होगा तब तक पशु, पक्षी, फसल और हम लोंगो का जीना मुश्किल हो जाएगा। इससे निजात पाना है तो तत्काल प्लांट को बन्द करना होगा।
अरुण कुमार निवासी दुमहान किसान ने बताया कि फसल के पत्तों पर धूल का पाउडर, धुंआ से फसल पर काला धब्बा लग जाने से फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। पत्ता पर दवा का छिड़काव भी किया जाए तो भी कोई असर फसल पर नही पड़ता है। यहाँ तक कि सभी ग्रामीणों में शुद्ध वातावरण नही मिलने से गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा है।इस अवसर पर गया प्रसाद अरुण कुमार रामनरेश कुशवाहा राजेश कुशवाहा सतीश चंद कुशवाहा अनूप कुमार कुशवाहा चंदेश्वर कुमार कुशवाहा स्वतंत्र कुमार कुशवाहा अजय कुमार गंगेश्वर मनीष विजय सोनी मनोज सुनील सतनारायण उमेश प्रताप अनिल शिवम मौजूद रहे।