दुद्धी बार संघ चुनाव-एक नामांकन पत्र हुआ निरस्त, 19 जनवरी को मतदान
दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में एक नामांकन रद्द कर दिया गया। जबकि शेष अन्य सभी के नामांकन सही पाए गए हैं। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में पवन कुमार दुबे का नाम मतदाता सूची में नही होने के कारण निरस्त कर दिया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने अंतिम सूची प्रकाशित करते हुए बताया कि अध्यक्ष के एक पद हेतु कैलाश कुमार और रामपाल जौहरी आमने सामने है।वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद हेतु संतोष कुमार एवं राज कुमार आमने सामने है। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के 2 पद हेतु 3 प्रत्याशी रामसागर, वीरेन्द्र कुमार तथा पवन कुमार चुनाव मैदान में है। उपाध्यक्ष 10 वर्ष तक के 2 पद हेतु 2 नामांकन दाखिल हुए हैं जिसमें धर्मवीर और दिलीप कुमार पांडेय शामिल हैं।दोनों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। सचिव के एक पद हेतु 4 नामांकन दाखिल हुए हैं जिसमें चारों के पर्चे वैध पाए गए हैं जिसमें प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, रामप्रकाश, अजय रतनेंद्र है।कोषाध्यक्ष के एक पद हेतु केवल एक नामांकन दाखिल हुए थे जो जांच में सही पाए जाने के बाद विष्णु कुमार सिंह का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। जबकि सह सचिव पुस्तकालय के एक पद हेतु यशवंत कुमार तथा सह सचिव प्रशासन के एक पद के लिए आलोक कुमार सिंह जबकि सह सचिव प्रकाशन के एक पद के लिए देवेश मोहन का निर्वाचन निर्विरोध होना तय है। जबकि गवर्निंग काउंसिल के लिए ओमप्रकाश अग्रहरि का निर्विरोध निर्वाचन तय है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणोदय जौहरी ने बताया कि कल 15 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन कर दिया गया है। 19 जनवरी को मतदान एवं मतगणना तथा विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।