सोनभद्र

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, दान-पुण्य कर सुख समृद्धि का किया कामना

दुद्धी,सोनभद्र। मकर संक्रान्ति का पर्व क्षेत्र में गुरुवार 14 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने कनहर नदी व ठेमा नदी के संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई। साथ साथ क्षेत्र के प्रमुख नदियों के संगम तट, सरोवरों आदि जगहों पर स्नान किया और भगवान भास्कर को नमन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मकर संक्रांति पर गुरुवार की सुबह में शुरू हुआ स्नान दोपहर बाद तक चलता रहा। लोगों ने स्नान के बाद तिल-गुण और खिचड़ी का दान किया। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने गांव के सरोवरों में स्नान किया। पुरोहितों ने घर-घर जाकर तिल-गुण और खिचड़ी का दान लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोगों ने लाई-चूड़ा आदि का एक-दूसरे के घर भेजकर त्योहार मनाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
Download App