चचेरा भाई ही निकला हत्यारा अवैध संबंध के शक में हुआ था हत्या आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र (नौशाद अन्सारी) चचेरा भाई ही निकला हत्यारा अवैध संबंध के शक में हुआ था हत्या आरोपी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधी के तलाश में अभियान चलाकर सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 1/21 आइपीसी की धारा 302 से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निर्देशन मे निधला मड़पा में घटित घटना जिसमे मृतक राजेश यादव पुत्र कान्ता यादव निवासी निचला मड़पा थाना माँची के सम्बन्ध में प्रकाश मे आये अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग टीम गठित कर गिरफ्तारी के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक माँची के नेतृत्व मे स्वाट टीम एस.ओ.जी प्रभारी व सर्विलान्स टीम द्वारा बजरिये मुखबीर की सूचना पर चरगझ महुली तिराहा से गिरफ्तारी व निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी की बरामदगी की गयी व आरोपी बबुन्दर पुत्र लालता निवासी निचला मइपा माँची को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उक्त अनावरण मे हेड कांस्टेबल श्रीकान्त राय की भूमिका अति सराहनीय पायी गयी है।
नाम पता अभियुक्त
बबुन्दर यादव पुत्र लालता यादव निवासी निचला मइपा थाना माँची जनपद सोनभद्र
बरामदगी का विवरण
एक अदद हत्या में प्रयोग किया गया कुल्हाड़ी (आलाकत्ल )
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण
प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार वर्मा- थाना माँची , प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वर पांडेय
उ नि प्रदीप सिंह स्वाट टीम प्रभारी
उ नि अमित कुमार त्रिपाठी -एसओजी प्रभारी
उ नि सरोजमा सिंह सर्विलान्स प्रभारी
हेड कांस्टेबल विद्याधर यादव थाना माँची
हेड कांस्टेबल श्रीकान्त राय थाना माँची
हेड कांस्टेबल मनिराम सिंह थाना माँची
हेड कांस्टेबल जगदीश मौर्या -एसओजी
कांस्टेबल हरीकेश यादव -एसओजी
कांस्टेबल प्रकाश सिंह -सर्विलान्स
कांस्टेबल जितेन्द्र यादव स्वाट टीम
कांस्टेबल धीरज पटेल थाना माँची
महिला कांस्टेबल दीपा सिंह राठौर थाना माँची