सोनभद्र
शिवद्वार चौकी इंचार्ज राजेश सिंह ने 5 चोरी के मोनोब्लाक के साथ 2 आरोपी को भेजा सलाखो के पीछे
सोनभद्र (अनुराग कुमार) शिवद्वार चौकी इंचार्ज राजेश सिंह ने 5 चोरी के मोनोब्लाक के साथ 2 आरोपी को भेजा सलाखो के पीछे। मुकदमा अपराध संख्या 172/2020 आइपीसी की धारा 379 मे घोरावल मे मोनोब्लाक चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग मे पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा घटना का तत्काल सफल अनावरण के लिये दिशा निर्देश दिया गया था। इसके सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी घोरावल के निर्देशन मे शिवद्वार चौकी इंचार्ज राजेश सिंह सिंह मय हमराही कांस्टेबल सुनील यादव, कांस्टेबल जय प्रकाश बजरिये मुखबिर की सुचना पे वर्दिया तिराहा से 2 आरोपी लक्ष्मण पुत्र लल्लन निवासी डोरिहार घोरावल, विकास पुत्र बचाऊ निवासी ग्राम डोरिहार घोरावल को 5 चोरी के मोनोब्लाक के साथ पकड़ जेल भेज दिया।