सोनभद्र
मृतक राम भुवन का नही है किसी पार्टी से सम्बन्ध 24 घंटे के अंदर होगा पुरे घटना का खुलासा-ओपी सिंह (एडिशनल एसपी)
सोनभद्र मृतक राम भुवन का नही है किसी पार्टी से सम्बन्ध 24 घंटे के अंदर होगा पुरे घटना का खुलासा।उक्त बाते एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने कही।एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने बताया कि रात मे राम भुवन यादव पुत्र ननहक यादव जो मूलतः मउ जिले के सराय लखंसी बड़ा गाव का रहने वाला था। राबर्ट्सगंज पुसौली में रह रहे थे। उनका शव मिला था इसके बाद पुलिस मौके का मुआयना किया। घटना का खुलासा करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। इसके बाद पुलिस घटना को अंजाम देने वाले के करीब पहुंच गई है और क्यों घटना को अंजाम दिया गया है इसका पता लगाया जा रहा है। मृतक का किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं है मृतका किसी पार्टी के नेता होने की पुष्टि नहीं हुई। 24 घंटे के अंदर पूरे घटना का खुलासा हो जायेगा।