सोनभद्र

कृषि में स्वावलम्बन की असीम संभवानाएं म्योरपुर ब्लॉक सभार में रवि की खेती पर गोष्टी

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि 8318670533)

म्योरपुर ब्लॉक संभागार में सुक्रवार को रवि की खेती को लेकर महिला सशक्तिकरण कृषक गोष्टी का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया जिसमें महिलाओ को रवि की खेती के बारे में जानकारी दी गयी। विभाग के उप निदेशक डी के गुप्ता ने कहा कि कृषि हमारे लिए स्वावलम्बन का आधार है। इसमें रोजगार की असीम संभावनाएं है।जरूरत है खेती को वैज्ञानिक तरीके से किया जाए।उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ मदन सेन सिंह ने कहा कि मिट्टी की पहचान जरूरी है इसके बाद तय करे कि उसमें कौन सी फसल बोयें जाने से ज्यादा उत्पादन होगा।उन्होंने जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा कि रसायन युक्त खेती से खेत ऊसर हो रहे है। और मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।कहा कि खेती कभी भी घाटे का सौदा नही होता जरूरत है हम मिट्टी और फसलों की आवस्यकता को पहचाने और उसे पूरा करे। तकनीकी सहायक कृषि रमेश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया और मिट्टी जॉच कराने के बारे में बताया।मौके पर जिला पंचायत सदस्य मान सिंह,गोड़, सहायक विकास अधिकारी कृषि योगेंद्र सिंह बृजेश सिंह,मुरली मनोहर समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों की डेढ़ सौ महिलाये उपस्थित रही।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
Download App