म्योरपुर छठ घाट पर देव दीपावली का हुआ भव्य आयोजन
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जय बजरंग सेवा समिति के सौजन्य से म्योरपुर छठ घाट पर देव दीपावली का आयोजन किया गया।जल में दीपदान किया गया।वहीं पुरे घाट को आकर्षक तरिके सजाया गया।सायं 7 बजे विधि विधान से छठ घाट पर पूजन अर्चन किया गया।पुरा वातावरण हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो गया।समिति द्वारा रंगोली का आयोजन किया गया जिसे लोगों ने खुब सराहा।कार्यक्रम का संचालन जय बजरंग सेवा समिति के अध्यक्ष गणेश जयसवाल द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कि छठ घाट पर 1100 दीप जलाए गए हैं।
इस अवसर पर जय बजरंग सेवा समिति के कोषाध्यक्ष अंकित जायसवाल(भोलू जी)महा मंत्री प्रवीण कुमार,मंत्री इम्तियाज आलम,उपाध्यक्ष पंकज सिंह,मोनू जायसवाल,होरी लाल पासवान,सुरेश केशरी(अन्ना जी)डॉ. महेंद्र,रोहित अग्रहरि ,अंकित शर्मा,दीपक अग्रहरी,पुष्पेंद्र अग्रहरी,शिवम जायसवाल,शुभम,व्यवस्था प्रमुख अमित जायसवाल,मीडिया प्रमुख अमित रावत,मीडिया प्रभारी विकास अग्रहरी कार्यकर्ता मौजूद रहे।