सोनभद्र (नौशाद अन्सारी) दुद्धी,म्योरपुर, बभनी, शक्तिनगर के 2 दर्जन जुआरियो को स्वाट प्रभारी प्रदीप सिंह,एसओजी प्रभारी अमित त्रिपाठी ने स्कार्पियो,बोलेरो के साथ किया गिरफ्तार। 8 लाख 24 हजार बरामद। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे स्वाट टीम, एसओजी टीम को जिगना राबर्ट्सगंज मे रामसिंह पुत्र धनेश सिंह के मुर्गी फार्म हाउस के हाते मे ताश के 52 पत्तो से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ होने की सूचना पर दबिश देकर मौके से राम सिंह आदि 22 नफर को मय माल फड 789200 व जामा तलाशी 34800, 22 अदद मोबाइल, स्कार्पियो, बोलेरो, 4 बाइक बरामद हुआ, जिसके सम्बन्ध मे थाना राबर्ट्सगंज मे आइपीसी की धारा 3/4 जुआ अधिनियम बनाम राम सिंह आदि 22 नफर पंजीकृत कर सभी 6 वाहनो को सीज किया गया।आरोपियो का नाम रामसिह पुत्र धनेश सिंह रामदेव बिन्द पुत्र रामधनी बिन्द,भीम सोनकर पुत्र बांकेलाल सोनकर, रमेश मौर्या पुत्र काशीनाथ, कमलेश जायसवाल पुत्र प्रेम प्रकाश जायसवाल, बच्चेलाल यादव पुत्र द्वारिका, हरिमोहन सिहं पुत्र अनुराग सिंह,राजेन्द्र जायसवाल पुत्र ओमकारनाथ, कृष्णानन्द अग्रहरी पुत्र राकेश अग्रहरी, सुरेश सोनकर पुत्र राजा राम सोनकर, विजय सोनकर पुत्र छोटइ सोनकर लालजी यादव पुत्र श्री हरदेव यादव,नागेन्द्र सिहं पुत्र केदार सिंह,सौरव सिंह पुत्र प्रेमनाथ सिंह,कोमल केशरी पुत्र राममुरत केशरी, जगनायक पुत्र राम अवतार पटेल,श्याम सुन्दर सिहं पुत्र बद्री सिंह,रविन्द्र पुत्र महेन्द्र,रामजनम यादव पुत्र सहदेव यादव,भोला राम प्रजापति पुत्र रघुनन्दन, राकेश जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल, राजेश जायसवाल पुत्र हरिप्रसाद जायसवाल है। आरोपी मिर्जापुर,दुद्धी, म्योरपुर, बभनी, करमा, ओबरा, शक्तिनगर के निवासी बताया जा रहा है।आरोपियो का चालान कर दिया गया है।