राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री का जयंती मनाई गई।
रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्र पर नगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी प्रेम रावत सजन अग्रवाल मंडल मंत्री द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वही नगर मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी ई एसआई परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान वक्ताओं ने महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेते हुए हिंसा का त्याग करने तथा शांति और सद्भावपूर्वक जीवनयापन करने की लोगों से अपील की। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी से हम सबको सीख लेने की आवश्यकता है। महात्मा गांधी ने विश्व को अहिंसा का संदेश दिया जबकि लालबहादुर शास्त्री ने पारदर्शी शासन का तरीका दिखाया। उनके जीवन का अनुसरण कर हम सब लोग विकास की एक नई शुरूआत कर सकते हैं। इस दौरान मंडल मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान मनोज पाण्डेय सेक्टर संयोजक रितेश सिंह संजीव पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।