बीजेपी अनपरा मंडल की पहल पे जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने डीएम महोदय से वार्ता कर फोरलेन कार्यदायी संस्था को अनियमितता दूर करने का निर्देश दिया
अनपरा/सोनभद्र औड़ी शक्तिनगर फोर लेन निर्माण कार्यदायी संस्था के अनियमितता के खिलाफ लोगो का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।बीजेपी अनपरा मंडल की पहल पे जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने डीएम महोदय से वार्ता कर फोरलेन कार्यदायी संस्था को अनियमितता दूर करने का निर्देश दिया।भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा औड़ी शक्तिनगर फोर लेन निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे से शिकायत करने पर जिलाध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी महोदय से वार्ता कर औड़ी शक्तिनगर फोर लेन के कार्य में हो रही देरी को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित अधिकारी पीडब्लूडी के एक्ससीएन को फोरलेन मार्ग का बीजेपी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा,बीजेपी वरिष्ठ नेता संजय तिवारी,औड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष रविजित सिंह कंग की उपस्थिति मे निर्मित सड़क का निरीक्षण कर कार्य मे हो रही अनियमितता को दूर करने का कार्यदायी संस्था सख्त निर्देश दिया। एवम औड़ी की नाली निर्माण की साइज बढाने का भी निर्देश दिया।