अस्थाई जेल से फरार 3 कैदी को पकड़ने के लिये टीम गठित की गयी 1 गिरफ्तार शेष जल्द पकडे जायेंगे-ओपी सिंह (एडिशनल एसपी)
सोनभद्र (नौशाद अन्सारी) अस्थाई जेल से फरार 3 कैदी को पकड़ने के लिये टीम गठित की गयी 1 गिरफ्तार शेष जल्द पकडे जायेंगे।उक्त बाते ओपी सिंह (एडिशनल एसपी) ने कही।उन्होने बताया के करोना संक्रमण से सावधानी के लिये कैदी को अस्थाई जेल मे रखा गया था।बीती रात राबर्ट्सगंज चौकी के बगल मे बने अस्थाई जेल से खिड़की तोड़कर 3 कैदी फरार हो गये थे।घटना रात को 1बजे से 2 बजे के बीच का है।फरार कैदी का नाम साजिद अली उर्फ टेनी पुत्र फिरोज अली निवासी ग्राम अम्बेडकरनगर शक्तिनगर, सोनभद्र उम्र 19 वर्ष,संदीप शर्मा पुत्र हरिप्रसाद शर्मा निवासी ग्राम डाला बाजार उम्र 28 वर्ष,शिवनाथ यादव पुत्र शम्भू यादव निवासी ग्राम धनौरा दुद्धी है।
पुरे जिले की पुलिस हाइ अलर्ट मोड पे कर दिया है।सघन चेकिंग किया जा रहा है।पुलिस फरार कैदी के धर पकड़ मे जुट गयी है।फरार कैदी को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है।पाक्सो एक्ट का कैदी 1 कैदी शिवनाथ यादव पुत्र शम्भू यादव निवासी ग्राम धनौरा दुद्धी को गिरफ्तार कर लिया गया है।शेष 2 कैदी भी जल्द गिरफ्त मे होंगे।उन्होने बताया के लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियो के खिलाफ कारवाइ की जायेगी।