सिंगरौली

भूमि विवाद में कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विंढमगंज/सोनभद्र (राम आशीष यादव )

स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में बीते शुक्रवार की शाम को भूमि विवाद में एक ब्यक्ति द्वारा एक आदिवासी पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया था।जिसमे शनिवार को आरोपी पर धारा307,504,506 व 3(2)एसी एटी दर्ज कर ली गई थी वही आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में जमुना गोंड पुत्र जगधारी उम्र करीब 45 वर्ष तथा गांव के ही नरेश यादव में भूमि विवाद को लेकर आपस मे कहा सुनी के दौरान नरेश यादव ने जमुना गोंड़ के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया था।जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई थी।सूचना पर पहुंची विंढमगंज पुलिस ने घायल जमुना को दुद्धि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में भर्ती कराया था।जहां हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जिस पर पीड़ित जमुना की पत्नी पानमती के तहरीर पर शनिवार को आरोपी नरेश यादव के ऊपर 307,504,506 के साथ ही एस सी एस टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई थी। आज मुखबिर की सूचना पर विंढमगंज थाना प्रभारी रविंद्र प्रसाद मय हमराही रुद्रकांत यादव सौरभ वर्मा रामाश्रय पासवान के साथ घेराबंदी करके रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के जोरूखाड मोड़ के पास से रमेश यादव उर्फ राम नरेश यादव पुत्र स्वर्गीय तुलसी यादव को धर दबोचा व आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा जुगैल थाना का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने पर एफआईआर की धमकी बाइक से गिरकर महिला हुई घायल अनपरा आगमन पर बीजेपी जिलाध्यक्ष के बोल कार्यकर्ता ही संगठन की बुनियाद पुराने कार्यकर्ताओं को मिलेगा ... ट्रैक्टर से दबकर बाईक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत मां काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन, प्रवेश गुप्ता बने अध्यक्ष सोनभद्र जिले मे जल्द ही किसी महिला दरोगा को मिल सकता है किसी थाना का कमान चोरों ने गुमटी से सामान सहित नगदी किया गायब श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया अनंत चतुर्दशी का पर्व मण्डल प्रवासी प्रभारी ने किया बूथ सत्यापन का कार्य
Download App