दुद्धी पीजी कालेज में “देखो अपना देश” ऑनलाइन व्याख्यान माला का हो रहा आयोजन
दुद्धी,सोमभद्र। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी सोनभद्र में मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठा भारत’ की योजना “देखो अपना देश” के अंतर्गत संपूर्ण सफ्ताह की ऑनलाइन व्याख्यान माला (वेबिनार ) का आयोजन किया जा रहा है जिसका कार्यक्रम निम्नवत है –
भारतीय हस्तशिल्प कला – डॉ हरिओम वर्मा 21 /6/2020 दिन रविवार समय सांयकाल 5:00
भारतीय संस्कृति – डॉ जगजीत सिंह 22 /6/2020 दिन सोमवार समय प्रातःकाल 11:00
भारतीय इतिहास – श्री सुरेंद्र पाल सिंह 23 /6/2020 दिन मंगल वार बुधवार समय प्रातःकाल 11:00
भारतीय व्यंजन – डॉ हरिओम वर्मा 24 /6/2020 दिन बुधवार समय प्रातःकाल 11:00
भारतीय कला – डॉ अजय कुमार 25 /6/2020 दिन बृहस्पतिवार समय प्रातःकाल 11:00
भारतीय ऐतिहासिक धरोहर- डॉ राकेश कन्नौजिया एवं डॉ मिथलेश गौतम 26 /6/2020 दिन शुक्रवार समय प्रातःकाल 11:00
दुद्धी क्षेत्र का इतिहास, कला एवं सांस्कृतिक विरासत – डॉ रामजीत यादव 27 /6/2020 दिन शनिवार समय प्रातःकाल 11:00
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गूगल मीट सॉफ्टवेयर को अपने अपने मोबाइल में इंस्टाल कर ले | संपूर्ण कार्यक्रम के लिए छात्रों को व्हाट्सप के माध्यम से लिंक भेज दिया जायेगा | कार्यक्रम का संचालन डॉ आरज़ू सिंह व डॉ मिथिलेश गौतम करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचर्य डॉ नीलांजन मजूमदार करेंगे |छात्र इस आयोजन के सम्बन्ध में आ रही किसी भी समस्या के लिए डॉ हरिओम वर्मा नोडल अधिकारी एक भारत श्रेष्ठा भारत कार्यक्रम या महाविद्यालय के किसी भी कर्मचारी या प्राध्यापक से संपर्क कर सकते हैं |