सिंगरौली
विद्यासागर जायसवाल बने जायसवाल समाज के प्रदेश संगठन मंत्री
दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी के विद्यासागर जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल की स्वीकृति से उत्तर प्रदेश जायसवाल महासभा का प्रदेश संगठन मंत्री बनाये जाने पर दुद्धी के जायसवाल समाज मे खुशी की लहर है। समाज के बंधुओं ने बधाई देते हुवे निरन्तर आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी।
विद्यासागर जायसवाल ने कहा संगठन ने जो विश्वास जताया है और जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए समाज को निरन्तर आगे बढ़ाने का प्रयास करता रहूँगा।