सिंगरौली
भाजपाइयों द्वारा बैंक कर्मी को अंग वस्त्र व पुष्प देकर सम्मानित किया
मधुपुर/सोनभद्र (शिवदास वर्मा) भाजपाइयों द्वारा बैंक कर्मी को अंग वस्त्र व पुष्प देकर सम्मानित किया। मधुपुर इलाहाबाद बैंक के सभी बैंक कर्मी को आज भाजपा के लोगों द्वारा अंग वस्त्र व पुष्प देखकर उनके हौसला को बढ़ाया गया।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार पटेल,भाजपा जिला मंत्री शंभू सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य,मंडल उपाध्यक्ष डाक्टर शिव दास,मंडल महामंत्री विकास विश्वकर्मा,रक्षा केसरी,रीमा,रघुनाथ पाल आदि उपस्थित थे।