दुद्धी-मण्डल भाजपा कार्यकर्ताओ ने CAA के समर्थन को लेकर मिसकॉल का कैम्प लगाया
दुद्धी,सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मण्डल के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के समर्थन हेतु आज रविवार को तहसील मोड़ पर कैम्प लगाकर लगभग 530 लोगो को मिसकॉल करा कर CAA का समर्थन कराया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे ने मिसकॉल करा कर कैम्प का शुभारंभ किया।
इस उपरांत उन्होंने कहा सी०ए०ए० को लेकर विपक्षी दलों के द्वारा लोगो मे कई तरह की गलत अफवाह फैलाई जा रही है ! जबकि नागरिकता संशोधन अधिनियम से किसी भी भारतीय को किसी तरह का नुकसान नही है और यह कानून नागरिकता देने के लिये है न कि नागरिता को छीनने के लिये इसलिये आप सभी 8866288662 पे मिसकॉल कर के इस अधिनियम का समर्थन करे!!
इस दौरान मनोज सिंह बबलू(मण्डल अध्यक्ष दुद्धी), वरुण त्रिपाठी, सुरेंद्र अग्रहरी(पूर्व जिलामहामंत्री),सुरेंद्र प्रताप सिंह(वरिष्ठ भाजपा नेता),सूरजदेव प्रसाद,दीपक मद्देशिया,मनोज तिवारी,धनंजय रावत(मण्डल उपाध्यक्ष),प्रेम नारायण मोनू सिंह, मनीष जायसवाल(मण्डल महामंत्री व आईटी संयोजक),अरुण साहनी(मण्डल कोषाध्यक्ष),अंशुमान रॉय(मण्डल मंत्री),भानु प्रताप सिंह(सेक्टर संयोजक I.T),राम गोविंद कुशवाहा(सेक्टर संयोजक),सहित देवतुल्य कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे!!