सिंगरौली

ब्रेकिंग- पूर्व चेयरमैन बबलू सिंह की पत्नी निशा सिंह 1586 मतों हुई विजयी घोषित

ब्रेकिंग- पूर्व चेयरमैन बबलू सिंह की पत्नी निशा सिंह 1586 मतों हुई विजयी घोषित

दुद्धी,सोनभद्र।(मु0 शमीम अंसारी/भीम जायसवाल) तीसरा राउंड में 191 मतों से निशा सिंह आगे होते ही 1587 मतों से विजयी घोषित हो गई।पहले चरण में निशा सिंह को 1597, अनिल सिंह 875, शारदा खरवार 26, साहनी 16, नोटा 2 मत मिले। जबकि दूसरे चरण में निशा सिंह को 1463, अनिल सिंह 789, शारदा 20, साहनी 18, नोटा 1 मत मिले। तीसरे एवँ अंतिम चरण की गणना में निशा सिंह 416, अनिल सिंह 225, शारदा खरवार 5, साहनी 0, नोटा 1 मत मिले। इस प्रकार पूर्व चेयरमैन स्व0 बबलू सिंह की पत्नी निशा सिंह को 3476 मत व उनके प्रतिद्वन्दी अनिल सिंह को 1889 मत ही मिले। इस प्रकार पूर्व चेयरमैन स्व0 बबलू सिंह की पत्नी निशा सिंह ने 1586 मतों विजयी रहीं। इस मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने संभाल रखी थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
Download App