दुद्धी की महिला खिलाड़ियों ने एथलिस्ट खेल में लाई गोल्ड मेडल
दुद्धी,सोनभद्र।(मु0 शमीम अंसारी/भीम जायसवाल) दुद्धी के महिला खिलाड़ियों ने ओबरा में गोल्ड मेडल पाया। 12 जनवरी रविवार को उत्तर प्रदेश 29 वीं मास्टर एथलिस्ट पुरुष और महिला चैंपियनशिप 2020 अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में दो दिवसीय खेल के आयोजन में दुद्धी तहसील से वंदना कुशवाहा, संगीता वर्म, उमा गुप्ता, विद्यावती गोड़, सुनीता महिलाओं ने भाग लिया। इस खेल में संगीता वर्मा ने 45 वर्ष रिले रेस व फेक, 400 मीटर 200 मीटर रेस सभी में प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल पाई।
वंदना कुशवाहा ने 35 वर्ष 100 मीटर 400 मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल तथा 200 मीटर में द्वितीय स्थान पर सिल्वर गोल्डन पाई। उमा गुप्ता ने 35 रिले रेस व डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान और विद्यावती गोड़ 800 मीटर दौड़ में प्रथम गोल्ड मेडल तथा रिले रेस में जीती और 400 मीटर में तृतीय स्थान हासिल की।
इस खेल में जो महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया है। और अपने आयु वर्ग में प्रथम और गोल्ड मेडल पाई हैं। उन्हें 10 व 11 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रीय खेल आयोजन में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। इसकी जानकारी वंदना कुशवाहा ने दिया है।