इतिहास हमें दुबारा गलती न करने की सीख प्रदान करता है -राहुलराम गुण्डम्

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
इतिहास पर हमारा भविष्य की नींव रखा जाता है। इतिहास भविष्य में हुए किसी प्रकार के भूल को दुबारा होने से रोकता हैं। इसीलिए हमें इतिहास अवश्य पढना चाहिए। उक्त बातें जामिया मिलिया युनिवर्सिटी, दिल्ली, आधुनिक भारत के इतिहास के प्रोफेसर राहुलरामा गुण्डम ने पिछले दिनों जीवनशाला मनबसा व शिक्षानिकेतन गोविन्दपुर के विद्यार्थियों को अपने सबोधन में कहा। उन्होंने अपने लिखे एक पुस्तक ” द लाईफ व जार्ज फर्नाडीज” के बारे में कहा कि आधुनिक भारत के नेता रहे जार्ज फर्नाडीज जिन्होंने आदर्श समाजवाद को स्थापित करने का पूरा सपना देखा था। उनका मानना था कि समाज में समानता और संपन्नता दोनों होना चाहिए। जार्ज फर्नाडीज का 1930 में कर्नाटक के मैगलोर में एक साधारण व क्रिस्चियन परिवार में जन्म हुआ था। उनके पिताजी चाहते थे कि वे पढकर इसाई धर्म के पादरी बने लेकिन
उन्होने उस शिक्षा को नहीं चाहे और उस पढाई छोड़ दिए। पढाई के बाद वे मुम्बई ट्रेड यूनियन में शामिल हो गये। और असंगठित मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहे। इंदिरा गांधी के आपातकाल शासन में अनेक बार जेल गये। मोरारजी देसाई शासनकाल में उन्हें रेल मंत्री बनाया गया। उनके व्यक्तित्व और समाजवाद को अधिक गहराई से समझने के लिए इस पुस्तक पढ़ना और जानना चाहिए। गुगल पर भी इस पुस्तक के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इस चर्चा से बच्चों ने कहा हमें बहुत सीख मिली है। इस अवसर पर दिवाकर शर्मा, मार्कण्डेय, रामेश्वर यादव, इन्दुबहन, सर्वजीत सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, केवला प्रसाद, नेहा आदि शामिल रहे।