प्रेरणा फाउंडेशन ने मरीजों और गरीबों को किया कंबल व फल वितरण
प्रेरणा हॉस्पिटल के डायरेक्टर रवि रंजन का जन्मदिन मना मजलूमों के बीच
दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। क्षेत्र में अचानक ठंड में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रेरणा फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को मरीजों को कंबल व फल वितरित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम अंसारी द्वारा प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा प्रदत कंबल विभिन्न रोगों से ग्रसित भर्ती मरीजों को वितरित कंबल व फल वितरित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष बनारसी साह व सचिव अभिषेक रंजन द्वारा नगर के निजी अस्पतालों में भी भर्ती मरीजों को कंबल व फल वितरित किया गया। सचिव अभिषेक रंजन ने बताया कि आज मेरा जन्मदिन भी है और मरीजों तथा क्षेत्र के गरीबों के लिए फाउंडेशन समय-समय पर जनसेवा का कार्य भी करती है। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। इस अवसर पर किरण भारती, नंदू, महेंद्र यादव, रामेश्वर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।