सोनभद्र
पहली अक्टूबर से 10 से 4 बजे तक चलेगा सरकारी अस्पताल
वर्ष में दो बार बदलती है अस्पताल की समय सारणी
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहली अक्टूबर से सुबह 10 बजे से 4 बजे तक संचालित किया जाएगा। यह समय ओपीडी के लिए निर्धारित है जबकि इमरजेंसी 24 घंटे रहती है। अस्पताल का यह चक्र अक्टूबर से मार्च तक कुल 6 माह के लिए शासन द्वारा लागू होता है। दूसरे चक्र के तहत पहली अप्रैल से 30 सितंबर तक 8 से 2:00 तक अस्पताल संचालित किया जाता है। उक्त आशय की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने दी है।