सोनभद्र

भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 72वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी होटल सवेरा सिविल लाइन्स रोड के प्रांगण मे आयोजित की गई। प्रदर्शनी का शुभारंम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टालों का भ्रमण करके उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक सुनिल सिंह जी ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सामुहिक प्रयास से ही संभव हो पायेगा प्रधानमंत्री जी ने आपदा को अवसर मे बदलने के लिए ही आत्मनिर्भर भारत का सन्देश दिया है प्रधानमंत्री जी ने देश कि नीतियों को आत्मनिर्भरता कि ओर बढाया है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, देश मे वोकल फॉर लोकल को बढावा दिया जा रहा है भाजपा सरकार गरीबों के हितो का ख्याल रखती है, प्रधानमंत्री स्वनिधि के तहत जहां देश मे लाखों पथ विक्रेताओं को लोन दिया गया वही उद्योग विभाग से लोन देकर उद्योग धंधे को बढावा दिया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चन्देल, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, यादवेन्द्र द्विवेदी, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, रविन्द्र केशरी, संजय जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, मणिकर्णिका कोल, अभिषेक गुप्ता, आशीष केशरी आदि मौजूद रहे।

Md.shamim Ansari

मु शमीम अंसारी कृषि स्नातकोत्तर (प्रसार शिक्षा/जर्नलिज्म) इलाहाबाद विश्वविद्यालय (उ.प्र.)

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा स्थित आरती चित्र मन्दिर ग्राउंड पर देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाया घाट,भक्तिमय रहा माहौ... 80 लाख के हेरोइन के साथ 6 तस्कर को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार रेणुकूट रेलवे स्टेशन के आस पास रहने वालो को मिला हैंडपंप का सौगात सोनभद्र में जेएसडब्ल्यू स्टील कम्पनी द्वारा न्यू इंडियाआई, टी, आई के 251 अभ्यार्थियों का चयन देव दीपावली पर हजारों दीपों की जगमगाहट से गुलजार हुआ शिवाजी तालाब प्रथम जिला मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अनपरा के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित रायपुर पुलिस ने 2 लाख गाजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार सोन संगम ने मनाया संविधान दिवस एसएचओ राजेश सिंह के स्वागत समारोह मे आर डी सिंह ने कहा स्थानीय समस्याओ को हल कराने मे पुलिस की भूमिक... अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न
Download App