अमृत महोत्सव के अवसर प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने तिरंगा यात्रा निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक कर वितरण किया तिरंगा
विंढमगंज/ सोनभद्र (राम आशीष यादव)
आजादी के 75वें वर्ष पर 15 अगस्त के पूर्व हिंदुस्तान को सशक्त बनाने व देश हित मे मनाई जा रही अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा लहराने की कड़ी में आज प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने अपने ग्राम पंचायत केवाल में हर घर तिरंगा अभियान का तिरंगा यात्रा निकाल कर 400 लोगों में तिरंगा का वितरण किया ।
उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा एक प्रतिबद्ध राष्ट्र प्रहरी के सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हम आजादी के 75 वर्ष को छू रहे हैं ऐसे में अब हम लोगों की जिम्मेदारी राष्ट्र के प्रति और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अमृत महोत्सव राष्ट्र हित मे विश्व पटल पर वह महोत्सव होगा जो अब तक इतिहास में नहीं हुआ होगा।
उन्होंने देश के मोदी सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपनी जनसंख्या नहीं बल्कि अपनी विकास की गति की वजह से जाना जा रहा है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलू भारती, रामअधार भारती, सचिव रामचंद्र भारती,वार्ड सदस्य राजेश यादव,नरेश राम,पति राज गोड़,चंद्रिका यादव,(अभीनाथ यादव एडवोकेट ),(एनम पूजा भारती) सफाई कर्मी सुरेंद्र भारती, डीलर उमेश भारती,ग्रामीण मेवालाल गुप्ता,मुनिलाला भारती,अरुण गुप्ता,रामरत्न,विजय यादव,सुरेंद्र यादव,अरविंद यादव,राजेंद्र यादव,सतनारायण पनिका,संतोष यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।