अखिल भारतीय मद्धेशिया कान्दू वैश्य सभा के अध्यक्ष बने रमेश व महामंत्री शैलेश
दुद्धी, सोनभद्र। अखिल भारतीय मद्धेशिया कान्दू वैश्य सभा शाखा दुद्धी की एक आवश्यक बैठक पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार के आवास पर सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष उमेश चंद एड. ने समाज की एकता व संगठन के विस्तार पर बल दिया। पूर्व अध्यक्ष अनिल ने कहा कि समाज की राजनीतिक सहभागिता पर भी विचार करना होगा। हमारे समाज का हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान रहा है। देश व प्रदेश के अलावा स्थानीय स्तर पर भी समाज के योग्य लोगों को प्रमोट करना होगा। तभी समाज को एक नई ऊंचाई मिलेगी। अन्य वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य शिक्षा व नशा उन्मूलन पर बल दिया। इसके पूर्व वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा बैठक आय व्यय प्रस्तुत किया गया, जिसे आमसभा द्वारा अनुमोदित किया गया। इसके बाद अध्यक्ष द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए, नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा कराई गई।इस दौरान बैठक में बाबा गणिनाथ जयंती मनाने आदि विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कमलेश मोहन व अनिल कुमार को दी गयी। जबकि अध्यक्ष के पद पर रमेश कुमार गुप्त की ताजपोशी हुई।जबकि महामंत्री की जिम्मेदारी शैलेश कुमार को दी गई।इसी प्रकार कोषाध्यक्ष जगत नारायण, उपाध्यक्ष नरेश कुमार व विशुन चंद, संगठन मंत्री शशि कुमार गुप्ता, धीरू कुमार , अनुरोध कुमार व अविनाश बनाये गये। इसके अलावा संदीप कुमार, सुयोग प्रकाश,दीपक कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार, अरविन्द कुमार, शनि कुमार, विकाश साहू, ओमप्रकाश,आशुतोष व अनुराग मद्धेशिया को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।