सोनभद्र

उपचुनाव हथवानी गांव के बीडीसी नवनिर्वाचित हुए शनि आनंद उपाध्याय

दुद्धी, सोनभद्र। हथवानी गांव में बीडीसी उपचुनाव में शनि आनंद उपाध्याय ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेन्द्र सिंह को 27 मतों से हराकर जीत दर्ज किया। हथवानी गांव के वार्ड संख्या 29 क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल मतदाता 1253 में बूथ संख्या 145, 146 पर 917 मत पड़े थे। शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे काफी गहमा गहमी के बीच मतगणना की शुरुआत हुई। दूसरे स्थान पर सुरेन्द्र सिंह 311 मत प्राप्त किया। तीसरे स्थान पूर्व विधायक हरिराम चेरो के पुत्र रंगराजन चेरो को मात्र 197 मत मिले। सफीक खाँ 37 मत, हिरामती 02 मत प्राप्त किया। कुल अवैध मतों की संख्या 32 रही। दुद्धी ब्लॉक के मेदनिखाड़ गांव के वार्ड नं 02 वार्ड सदस्य पद के चुनाव में रामसागर 37 मत, संजय 39 मत प्राप्त किया। तीन मत अवैध घोषित हुई। 2 मतों से संजय जीत हासिल किया। जीते हुए हथवानी बीडीसी सदस्य शनि आनंद उपाध्याय व वार्ड सदस्य मेदनिखाड़ को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया। परिणाम आने के साथ ही जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों में जश्न का माहौल था, तो वहीं हारने वाले उम्मीदवार निराश होकर अपने घर को लौटे। सुबह करीब एक घंटे के भीतर बीडीसी चुनाव के नतीजे घोषित हुए, उपचुनाव को देखते हुए उत्सव का माहौल था। नतीजे सुनने के लिए मतगणना केंद्रों में भारी भीड़ उमड़ी थी। जीत मिलने की सूचना मिलते ही विजेता दावेदारों के समर्थक ढोल की थाप पर झूमते रहे। विजेता उम्मीदवारों को माला का हार पहनाकर समर्थकों ने बधाई दी। प्रशासन ने भी चुनाव नतीजे वाले स्थानों पर पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा मुस्तैद रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जिलाधिकारी और डीपीआरओ के मार्गदर्शन से मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार राशन कार्ड,वृद्धा,विधवा पेंशन,परिवारिक लाभ योजना, ई-श्रम की बड़ी समस्या निदान के लिए पंहुचा डीएम दरबा... पन्नूगंज पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त को किया गिरफ्ता... मनोज ठाकुर ने जमीन विवाद व शांति भंग करने वाले 5 लोगों पर की कार्रवाई आखिर जिंदगी का जंग हार गए राजीव त्रिपाठी कैंसर से पीड़ित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल वाराणसी में हुआ निधन डिप्टी सीएम/स्वास्थ्य मंत्री को बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आइपीएफ ने किया ट्वीट कोंगा पुलिया के नीचे मिली तीन की शव पुलिस जाच मे जुटी सोन गौरव से सम्मानित किए गए (पत्रकार) ओमप्रकाश गुप्ता सोन गौरव से सम्मानित किए गए (पत्रकार) प्रमोद गुप्ता पत्रकारों ने पत्रकारिता को बताया सच्ची देश सेवा सड़क दुर्घटना में दंपत्ति सहित अबोध बालक की मौत
Download App