उपचुनाव परिणाम-हथवानी बीडीसी शनि उपाध्याय व मेदनीखाड़ वार्ड सदस्य बने संजय
दुद्धी, सोनभद्र। शुक्रवार को भारी गहमा-गहमी के बीच ब्लाक मुख्यालय पर उपचुनाव मतगणना के कार्य सम्पन्न हुआ। हथवानी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य उपचुनाव में शनि आनंद उपाध्याय ने 27 मतों से जीत दर्ज किया। हथवानी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य संख्या 29 के कुल मतदाता 1253 में 917 मत पड़े। दूसरे स्थान पर खासे चर्चा में रहे व जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे सुरेन्द्र सिंह ने 311 मत प्राप्त किया। तीसरे स्थान पूर्व विधायक हरिराम चेरो के पुत्र रंगराजन चेरो ने 197 मत प्राप्त किया। सफीक खाँ 37 मत, हिरामती 02 मत प्राप्त किया। कुल अवैध मतों की संख्या 32 रही। मेदनीखाड़ गांव के वार्ड नं 02 सदस्य पद के चुनाव में रामसागर 37 मत, संजय 39 मत प्राप्त किया। तीन मत अवैध घोषित हुई। 2 मतों से संजय जीत हासिल किया। जीते हुए हथवानी बीडीसी सदस्य शनि आनंद उपाध्याय व वार्ड सदस्य मेदनीखाड़ को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया।