सोनभद्र
अज्ञात कारणो से वृद्ध ने की आत्महत्या
म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरी) म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आरंग पानी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध रामदास गोंड पुत्र स्वर्गीय गुलाली गोड ने अज्ञात कारणों घर से तीन किमी दूर गमछा के सहारे पलास के पेड़ से लटकता मिला।वृद्ध पिछले शनिवार को घर से अचानक गायब हो गया।घर वाले वृद्ध को ढुढ रहे थे पर कोई जानकारी नहीं मिला। बुधवार को दोपहर बकरी चरवाहों ने जुरा और सहगोड़ा के बीच जंगल में पलास के पेड़ से लटकता शव देखा तो घर वालो को सूचित किया। और पूर्व प्रधान ब्रह्मदेव के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया की मृतक के पुत्र जग बहादुर के तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।थाना ध्यक्ष ने बताया कि आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।