सोनभद्र

अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मियों को शाल भेंट कर भावभीनी दी विदाई

सोनभद्र (राजेश पाठक)। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले कुल 16 पुलिसकर्मियों को शाल भेंट कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी। सोनभद्र से कुल 16 पुलिसकर्मी अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र, श्री विनोद कुमार द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर सभी को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनायें दी गई।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस उप निरीक्षक मुख्य आरक्षी की सूची

1. उ0नि0ना0पु0 श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव
2. उ0नि0ना0पु0 श्री मंजर खां
3. उ0नि0ना0पु0 अजहर अली
4. उ0नि0ना0पु0 जयनारायण राम
5. उ0नि0ना0पु0 चिन्तामणि तिवारी
6. उ0नि0ना0पु0 काशीनाथ यादव
7. उ0नि0ना0पु0 सुभाष चन्द्र सिंह
8. उ0नि0ना0पु0 रामभजन यादव
9. उ0नि0ना0पु0 राजेश कुमार मिश्र
10. उ0नि0ना0पु0 रामायण राम
11. उ0नि0ना0पु0 राज बहादुर पाल
12. उ0नि0ना0पु0 लल्लन प्रसाद पाल
13. मुख्य आरक्षी रमेश चन्द्र पाठक
14. मुख्या आरक्षी रविन्द्रनाथ राम
15. मुख्या आरक्षी चालक बच्चा लाल राम
16. मुख्या आरक्षी ना0पु0 पंकज वाजपेयी

Md.shamim Ansari

मु शमीम अंसारी कृषि स्नातकोत्तर (प्रसार शिक्षा/जर्नलिज्म) इलाहाबाद विश्वविद्यालय (उ.प्र.)

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा जुगैल थाना का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने पर एफआईआर की धमकी बाइक से गिरकर महिला हुई घायल अनपरा आगमन पर बीजेपी जिलाध्यक्ष के बोल कार्यकर्ता ही संगठन की बुनियाद पुराने कार्यकर्ताओं को मिलेगा ... ट्रैक्टर से दबकर बाईक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत मां काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन, प्रवेश गुप्ता बने अध्यक्ष सोनभद्र जिले मे जल्द ही किसी महिला दरोगा को मिल सकता है किसी थाना का कमान चोरों ने गुमटी से सामान सहित नगदी किया गायब श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया अनंत चतुर्दशी का पर्व मण्डल प्रवासी प्रभारी ने किया बूथ सत्यापन का कार्य
Download App