सोनभद्र
बलात्कार के शातिर वांछित अपराधी को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) बलात्कार के शातिर वांछित अपराधी को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के पर्वेक्षण मे थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 134/22 आइपीसी धारा 376 AB भादवि, व 5M/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित आरोपी देवशाह खरवार पुत्र लालता प्रसाद निवासी कैम्हापान टोला पनारी थाना चोपन को प्रभारी निरीक्षक मय हमराही का अर्पित मिश्रा, का अजीत कुमार व म का आरती के तेलगुड़वा तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।