भाजपा चोपन मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न
चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन नगर स्थित फौजी होटल में भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आज संपन्न हुई, बैठक में मुख्य अतिथि के समाज कल्याण मंत्री श्री संजीव कुमार गौड़ जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यकम में पार्टी की नीतियों व जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी गई और उन्हें इसे आम लोगो तक पहुचाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओ को दिया गया साथ ही उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के कार्यक्रमो को जन जन तक पहुचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्री अजीत चौबे जी समेत ,मंडल प्रभारी अशोक मौर्या जी, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद जी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता चोपन मंडल अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी ने की,इस अवसर पर राजेश अग्रहरी , संजीव त्रिपाठी , प्रदीप अग्रवाल , सत्यप्रकाश तिवारी ,राजन जायसवाल जी, संजय जैन , सतेंद्र आर्य , संचालनकर्ता विकाश चौबे मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थिति रहे!