पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण के सरंक्षण का लिया संकल्प
घोरावल।(अनुराग पांडेय) स्थानीय तहसील क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों समेत व्यक्तिगत संस्थानों में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण के सरंक्षण का संकल्प लिया गया।रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी के माध्यम से जागरूक किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी सुरजु प्रसाद ने बताया कि पर्यावरण का संतुलन बिना पौधरोपण के नही हो सकता।बिना वृक्षों के मानव जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती।वृक्षों की रक्षा के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए।हर व्यक्ति को वनों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।इस अवसर पर वन दरोगा अंजनी मिश्रा,राजन मिश्रा,संतोष सिंह समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसी तरह ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल घोरावल में विश्व पर्यावरण दिवस पर आन लाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।पांच स्थान तक अपना स्थान बनाने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने की घोषण भी की गई।विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग कुमार पांडेय ने बताया कि पर्यावरण का संरक्षण आज के समय की मांग है।इसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा।इसके लिए व्यापक जनजागरण की आवश्यकता है।इसी तरह तहसील परिसर में ग्राम न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया गया।