सोनभद्र

श्रद्धा के साथ आस्था का व्रत वट-सावित्री एवं सोमवती अमावस्या का हुआ पूजन अर्चन

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आस्था का व्रत वट-सावित्री एवं सोमवती अमावस्या के मौके पर भक्ति भाव का माहौल रहा| सुहागिन महिलाएं अल सुबह से ही रेंज आफिस परिसर के शिव मंदिर एवं लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में स्थित वट वृक्ष पर पहुंच पुरे आस्था के साथ पूजन अर्चन कर पति के दीर्घायु होने की कामना की| इस व्रत को लेकर सुहागिनों का समूह कई दिनों से तैयारियों में लगी हुई थी|
सुबह से ही महिलाएं नये परिधान में सज धज कर पूजा की थाल के साथ वहां पहुंचने लगी| वहां पुरे श्रद्धा भाव से पूजन आदि करने के बाद तने पर कच्चे सूत का धाँगा लपेटते हुए वृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए प्राथना की| इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट सावित्री व्रत की कथा सुनी| माना जाता है कि इस दिन श्रद्धाभाव से पूजन अर्चन करने वाली महिलाओं का सुहाग सलामत रहने के साथ ही सुख,शान्ति एवं समृद्धि बनी रहती है| इसी भाव को लेकर बड़ी संख्या में विवाहितों ने व्रत धारण कर पूरी निष्ठा के साथ पूजन किया| सत्यवान एवं सावित्री की कथा सुन भाव विभोर हुए|

Md.shamim Ansari

मु शमीम अंसारी कृषि स्नातकोत्तर (प्रसार शिक्षा/जर्नलिज्म) इलाहाबाद विश्वविद्यालय (उ.प्र.)

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क दुर्घटना में दंपत्ति सहित अबोध बालक की मौत पूर्व गृहमंत्री ने लिया कनहर सिंचाई परियोजना का जायजा बीईओ ने समर कैंप में बच्चों का किया उत्साहवर्धन म्योरपुर पुलिस ने करहिया किरबिल के जंगलों में की काम्बिंग रेणुकूट त्रिपाठी मोबाइल दुकान से चोरी का चंद्रभान सिंह ने खुलासा कर 33 हजार के साथ आरोपी को किया गिर... कैबिनेट मंत्री/पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्यप्रताप शाही का आगमन कल दिल्ली में हुए जघन्य हत्या के आरोपी को फांसी की सजा की मांग को लेकर एवीबीपी ने दहन किया पुतलादिल्ली ... मांची पुलिस द्वारा सड़क मार्ग से बिहार राज्य में वध हेतु ले जा रहे 4 गोवंश को बरामद कर मुक्त कराया ग... आईटीआई दुद्धी रोजगार मेला में 30 का हुआ चयन कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट महिला पहुंची सीओ दरबार
Download App