धर्म परिवर्तन की अफवाह को लेकर प्रशासन हलकान
नही हुआ कोई धर्म परिवर्तन-सीओ
दुद्धी, सोनभद्र। तहसील क्षेत्र के करहिया गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। ग्राम प्रधान करहिया रामकिशुन ने बताया कि गांव में दर्जनों आदिवासियों ने ईसाई धर्म में अपने को परिवर्तन कर लिया है। उन्होंने बताया कि ईसाई समुदाय का एक परिवार हर सप्ताह रविवार को देर शाम आदिवासियों के साथ विशेष प्रार्थना करते हैं। आस पास के अन्य गांव में भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। जबकि ग्रामीण सन्त लाल, शंख लाल ने बताया कि धर्म परिवर्तन जैसा कोई भी मामला गांव में नही है। गांव के लोग पूजा पाठ प्रार्थना करते है। अफवाह फैलाई गई है।
ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मार्टिन पी ने कहा कि गांव के लोग भूत प्रेत के चक्कर मे अपना पैसा व समय बर्बाद करते हैं। उनको एक सलाह दिया गया है कि प्रभु का प्रार्थना करें, सारे कष्ट दूर होंगे। वहां आदिवासी ने सिर्फ प्रार्थना करते हैं, कोई धर्म परिवर्तन नही हुआ है। यह एक भ्रामक बातें फैलाई जा रही है।
इस बाबत पुलिस उपाधीक्षक आशीष मिश्रा ने कहा करहिया गांव में कोई धर्म परिवर्तन नही किया गया है। ट्विटर पर 40 लोंगो की धर्म परिवर्तन की बात को लेकर पड़ताल की गई है। आदिवासी अपनी पूजा पाठ प्रार्थना तीन सालों से करते चले आ रहे हैं। धर्म परिवर्तन का कोई भी मामला गांव में नही है। गांव में किसी भी तरह का कोई वैमनस्यता नही है। अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।