सोनभद्र

नीम के पेड़ से लटकता मिला बालक का शव

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी गांव में शनिवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता देख गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाते हुए मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय सूरज पुत्र सुनील हलवाई शुक्रवार की शाम चार बजे से लापता था और परिजन उसकी खोज में लगे थे। शनिवार की सुबह घरवालों को सूचना मिली की सूरज का शव निम के पेड़ में गमछा के सहारे लटक रहा है।इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अश्विनी त्रिपाठी अपने टीम के साथ पहुंच कर शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आत्म हत्या का लग रहा है। शव 15 पीट ऊपर पेड़ से लटक रहा था और उसने गमछा के सहारे फांसी लगायी थी। पोस्टमार्टम के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। मृतक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक के पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना से आस पास वाले स्तब्ध है। वहीं घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा स्थित आरती चित्र मन्दिर ग्राउंड पर देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाया घाट,भक्तिमय रहा माहौ... 80 लाख के हेरोइन के साथ 6 तस्कर को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार रेणुकूट रेलवे स्टेशन के आस पास रहने वालो को मिला हैंडपंप का सौगात सोनभद्र में जेएसडब्ल्यू स्टील कम्पनी द्वारा न्यू इंडियाआई, टी, आई के 251 अभ्यार्थियों का चयन देव दीपावली पर हजारों दीपों की जगमगाहट से गुलजार हुआ शिवाजी तालाब प्रथम जिला मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अनपरा के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित रायपुर पुलिस ने 2 लाख गाजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार सोन संगम ने मनाया संविधान दिवस एसएचओ राजेश सिंह के स्वागत समारोह मे आर डी सिंह ने कहा स्थानीय समस्याओ को हल कराने मे पुलिस की भूमिक... अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न
Download App