चोरी के बाइक के साथ दुद्धी निवासी आरोपी को शिव कुमार सिंह ने किया गिरफ्तार
रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता 9956238395) चोरी के बाइक के साथ दुद्धी निवासी आरोपी को शिव कुमार सिंह ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन मे जनपद मे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के मार्गदर्शन मे रेणुकूट चौकी इंचार्ज शिव कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मुर्धवा मोड़ से आरोपी राजा भइया पुत्र बनारासी निवासी वार्ड न 2 रमानगर दुद्धी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की बाइक सुपर स्पेलेन्डर बिना नम्बर प्लेट (चेचिस न MBLJAR035J9C54125) बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना पिपरी पर मुकदमा अपराध संख्या-58/2022 धारा 41, 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1 रेणुकूट चौकी इंचार्ज शिव कुमार सिंह
2 मुख्य आरक्षी शंकर लाल
3 मुख्य आरक्षी राम दुलारे