सोनभद्र

पिपरी पावर हाउस के केबिल बाक्स में लगी आग, दुद्धी न्यू सब स्टेशन की आपूर्ति ठप्प

दुद्धी, सोनभद्र। पिपरी पावर हाउस के केबिल बाक्स में आग लगने के कारण दुद्धी न्यू सब स्टेशन की आपूर्ति रविवार को दोपहर बारह बजे से पूरी तरह ठप है। दुद्धी एवं पिपरी के कर्मियों द्वारा आपूर्ति बहाल करने के लिए मशक्कत करने के बावजूद रात 7 बजे तक इलाके की बिजली सप्लाई चालु नही हो पाई। इससे नगरवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे अचानक तहसील मुख्यालय की बिजली गुल हो गई। आम रहवासियों ने सोचा कि ओवरलोड या रोस्टिंग की वजह से सप्लाई बाधित हुई होगी| किन्तु दोपहर ढाई बजे तक आपूर्ति बहाल नही हुई, तो लोग पता करने में जुट गये। विभागीय सूत्रों ने बताया कि तहसील मुख्यालय के लिए अलग बनी लाइन के पिपरी पावर हाउस में लगा केबिल बाक्स जल गया है। जिसे बदलने की कवायद की जा रही है। रात करीब आठ बजे तक लाइन बहाल होने की संभावना विभागीय अभियन्ताओं द्वारा व्यक्त किया गया। वही दूसरी ओर भीषण गर्मी में इलाके की बिजली सप्लाई बाधित होने से व्यवसायियों को साप्ताहिक बाजार के दिन भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Md.shamim Ansari

मु शमीम अंसारी कृषि स्नातकोत्तर (प्रसार शिक्षा/जर्नलिज्म) इलाहाबाद विश्वविद्यालय (उ.प्र.)

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
Download App