महिलाओं को अपने अधिकार के लिए आवाज उठाने की जरूरत-प्रदीप कुमार पांडेय
म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरी)
म्योरपुर ब्लॉक सभागार में नवरात्र के पावन पर्व पर खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शानिवार को महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति का सुभारम्भ किया गया।श्री पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि हम महिलो को अपने अधिकार के लिए आवाज उठाने की जरूरत है जब तक हम अपने अधिकार के लिए आवाज नही उठाएंगे तब तक हमको हमारा अधिकार नही मिलेगा चुप्पी तोड़ते हुए हमें हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा और महिलाओं के शशक्तिकरण को लेकर चर्चा किया।वही बनवासी सेवा आश्रम की शुभा प्रेम ने कहा कि हम महिलाओं को अपने आत्म सम्मान के लिए आगे आने की जरूरत है। महिलाओं के अंदर वह शक्ति है जिससे की समाज में हो रहे महिलाओं के प्रति अत्याचार को रोका जा सकता है। महिलाओं को यह बताने की जरूरत नही की वे कमजोर नही है बल्कि दुर्गा शक्ति रूपी नारियां है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक मिशन प्रबंधक सुजीत कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा उन्होंने उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।तथा सभी को चुप्पी तोड़ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबंधक रवि कुमार, अरविंद कुमार,ए डी ओ मनोज कुमार, रीना सिंह,सीडीपीओ सरोज सिंह,एपीओ सीमा शर्मा,आईपीआरपी शमीना,रामपति,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं,आशा बहू, आंगनवाड़ी कार्यकत्री लगभग डेढ़ सौ की संख्या में उपस्थित रहे।